एशियाड-2010 : आडवाणी ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण (लीड-2)
आडवाणी ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में म्यांमार के खिलाड़ी वू ने थ्वे वू को 3-2 के अंतर से पराजित किया। आडवाणी के लिए यह सफलता काफी मायने रखती है क्योंकि थ्वे ने सेमीफाइनल में सिंगापुर को महान खिलाड़ी पीटर गिलक्रिस्ट को पराजित किया था।
आडवाणी ने यह मैच 33-100, 100-61, 12-101, 101-4, 100-45 से जीता। सेमीफाइनल में उन्होंने म्यांमार के ही वू क्याव वू को 100-28, 0-1000, 100-77, 11-100, 101-0 से पराजित किया था।
2008 में बिलियर्ड्स के विश्व चैम्पियन रह चुके आडवाणी ने 2006 में दोहा में आयोजित एशियाई खेलों में भी इस स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया था।
25 वर्षीय आडवाणी ने जीत के बाद कहा, "इंग्लिश स्पर्धा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होती। यह ट्वेंटी-20 क्रिकेट की तरह है। इस स्पर्धा में कुछ भी हो सकता है।"
रविवार को पूल स्पर्धाओं में भारत को एक और अच्छी खबर सुनने को मिली। आलोक कुमार ने पुरुषों की 8 बॉल पूल एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
आलोक ने इंडोनेशिया के रिकी यांग को 3-2 से पराजित किया। फाइनल में जगह बनाने के लिए आलोक का सामना पो चेंग क्यो के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications