Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 : सोम और सनम ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया (लीड-1)

चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने सातवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की टीम पर मिली शानदार जीत के साथ इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली है।

भारत के लिए सोमदेव देवबर्मन और सनम सिंह ने जहां एकल मैच जीते वहीं विष्णु वर्धन और करण रस्तोगी की जोड़ी को युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

सनम ने पहले एकल मुकाबले में के. वाचिरामनोवोंग को 6-1, 6-4 से पराजित किया वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विश्व के 106वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव ने दूसरे एकल मुकाबले में दानाई उडोमचोक को 7-5, 7-5 से परास्त किया।

वर्धन और रस्तोगी के लिए काम आसान हो चुका था। वैसे युगल मुकाबला जीतकर भारत 3-0 की जीत हासिल कर सकता था लेकिन वर्धन और रस्तोगी की जोड़ी यह मैच सानाची और एस. रातिवाताना के खिलाफ 6-3, 3-6, 2-6 से हार गई।

इसके साथ भारत को कम से कम कांस्य पदक मिलना तय हो गया है। थाईलैंड ने दोहा एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत चीनी ताइपे की टीम से होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 14, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+