हवाई खेलों में प्रशिक्षण देने को तैयार है हरियाणा खेल केंद्र
मोहिन्दर गढ़ जिले में राजीव गांधी राष्ट्रीय हवाई खेल केंद्र का उद्घाटन इसी वर्ष किया गया है।
एयरो क्लब ऑफ इंडिया के मुख्य निदेशक संजय थापर ने कहा, " यह हवाई खेलों के प्रशिक्षण के लिहाज से भारत का सबसे अत्याधुनिक केंद्र है। देश का यह पहला केंद्र होगा जहां हवाई खेलों के सभी विषयों में प्रशिक्षकों के अलावा देश के युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।"
अटेली शहर के नजदीक मोहिन्दर गढ़ के बछोड गांव में स्थित इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा ने 31 जनवरी को किया था।
थापर के अनुसार, "प्रशिक्षण पाठ्यक्रम बुनियादी सुविधाओं की जगह जल्द ही शुरू हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण कार्य प्रगति पर है। नौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है और 42 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत द्वारा रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए दी गई है।"
हरियाणा सरकार इससे सम्बंधित आधारभूत संरचना प्रदान करेगी जबकि विमान एवं अन्य उपकरण एयरो क्लब ऑफ इंडिया के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications