हैदराबाद टेस्ट : सचिन पेवेलियन लौटे
उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के 96 और गौतम गम्भीर के 54 रनों की मदद से दो विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। तीसरे दिन सभी को सचिन से टेस्ट करियर में 50 शतक पूरे करने की उम्मीद थी। परंतु जल्द ही यह उम्मीद टूट गई। सचिन विटोरी की गेंद पर रॉस टेलर के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने 13 रन बनाए।
खेल के दूसरे दिन सहवाग अपने 23वें शतक से मात्र चार रन से चूक गए। उन्होंने गौतम गम्भीर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। सहवाग को न्यूजीलैंड के कप्तान विटोरी ने बोल्ड कर पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वीरू ने अपनी विस्फोटक पारी में 120 गेंदों का सामना कर 15 चौके और एक छक्का लगाया।
खराब फॉर्म से जूझ रहे गौतम गम्भीर ने भी खुलकर हाथ दिखाए और अर्धशतक जड़ने में कामयाब हुए। गौतम को तेज गेंदबाज टिम साउथी ने होपकिन्स के हाथों कैच करवाया। गम्भीर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 129 गेंदों का सामना कर सात चौके भी लगाए।
इससे पहले भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे। भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए। कीवी टीम की ओर से टिम मिशिंटोस ने सर्वाधिक 102 रन बनाए। उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 85 और जेसी राइडर ने 701 रनों की पारी खेली थी।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
