भारतीय महिलाओं ने रविवार को इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 1140 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का स्वर्ण दक्षिण कोरिया की टीम ने जीता। हिना ने 381 अंक हासिल किए जबकि अनु और सोनिया ने 380-380 अंक अपनी झोली में डाले।
भारतीय टीम मात्र एक अंक से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। दक्षिण कोरियाई टीम को 1141 अंक मिले। चीन की टीम ने स्पर्धा का कांस्य हासिल किया। चीनी टीम ने 1139 अंक हासिल किए।
निशानेबाजी में भारत को रविवार को एक कांस्य पदक भी हासिल हुआ। राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर व्यक्गित पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले विजय कुमार ने शानदार सफलता आर्जित करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*