पेरिस मास्टर्स : मोंफिल्स ने फेडरर को हराया
फाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी मोंफिल्स का मुकाबला रोबिन सोडरलिंग से होगा।
उधर दूसरे सेमीफाइनल में स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग ने मैच में शानदार वापसी करते हुए माइकल लोड्रा को 6-7 (0-7), 7-5, 7-6 (4) से हराया।
बेलग्रेड में अगले महीने खेले जाने वाले डेविस कप फाइनल मुकाबले में मोंफिल्स और लोड्रा सर्बिया के खिलाफ उतरेंगे।
मैच के बाद फेडरर ने कहा, "साफ तौर पर यह एक कड़ा मुकाबला था। यह तेज सतह की तरह है। अचानक आप जीत जाते हैं और फिर अचानक से सबकुछ परिवर्तित हो जाता है और आपको इसके बारे में पता नहीं चलता कि ऐसा क्यों हुआ।"
मैच जीतने के बाद मोंफिल्स ने कहा, " फेडरर के खिलाफ मिली जीत पर मैं खुश हूं। वह टेनिस के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। उनको हराकर मैंने खूबसूरत जीत हासिल की है। मैं इस जीत को हमेशा याद रखूंगा।"
दूसरी ओर लोड्रा के खिलाफ मिली जीत पर सोडरलिंग ने कहा, " पेरिस में यह मेरा तीसरा फाइनल मैच है। मुझे उम्मीद है कि मैं फाइनल जीतने में कामयाब रहूंगा। यह वर्ष मेरे लिए ग्रैंड स्लैम और मास्टर्स सीरीज के लिए बहुत अच्छा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
