भारतीय टीम को अपने दोनों मिश्रित युगल मुकाबलों के पहले दौर में हार मिली। जितेंद्र मेहल्दा और मुरली मेनन को जापान की माइ सासाकी और एच. शिनोहारा की जोड़ी ने मात्र 16 मिनट में 3-5, 0-4, 3-5, 1-4, 1-4 से पराजित किया।
इसके अलावा मोहम्मद नासिर और तारुका श्रीवास्तव की जोड़ी को चीन के यांग जियाओ तथा सिसि क्यू की जोड़ी से 4-6, 2-4, 0-4, 4-2, 3-5, 1-4 के अंतर से हार मिली। यह मैच 25 मिनट तक चला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।