Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : न्यूजीलैंड को 115 रनों की बढ़त (राउंडअप)

कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस, मार्टिन गुपटिल, जेसी राइडर और रॉस टेलर के विकेट गंवाए हैं। ब्रैंडन मैक्लम 124 और केन विलियमसन 12 रन बनाकर नाबाद हैं। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 350 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 472 रन बनाने में सफल रही। इसमें हरभजन सिंह के नाबाद 111 रन शामिल हैं।

मैक्लम ने अपनी 124 रनों की शतकीय पारी के दौरान 177 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। मैक्लम ने सलामी बल्लेबाज मिशिंटोस (49) के साथ पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। मिशिंटोस ने 126 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का जड़ा।

कीवी टीम का पहला विकेट मिशिंटोस के रूप में गिरा। मिशिंटोस को प्रज्ञान ओझा ने पेवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद ओझा ने 18 रन बनाने वाले गुपटिल को भी चलता किया। भारत मैच पर पकड़ बनाता दिख रहा था और इसी सिलसिले में शांताकुमारन श्रीसंत ने टेलर (7) को चलता कर टीम का काम आसान कर दिया।

इसके बाद 221 रन के कुल योग पर सुरैश रैना ने राइडर को आउट कर कीवी टीम को एक और बड़ा झटका दिया। राइडर ने पहली पारी में 70 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारत की ओर से ओझा ने दो तथा श्रीसंत और रैना ने एक-एक सफलता अर्जित की है।

इससे पहले, इस श्रृंखला में हरभजन के लगातार दूसरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 472 रन बनाकर 122 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। फिरकी से कमाल दिखाने वाले हरभजन ने फिर से अपने बल्ले का लोहा मनवा दिया। उन्होंने यहां अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। भज्जी ने अहमदाबाद टेस्ट की दूसरी पारी में 115 रन बनाए थे।

भज्जी ने श्रीसंत के साथ आखिरी विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। हरभजन 116 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में सात चौके और सात छक्के भी लगाए। भज्जी और श्रीसंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। भज्जी तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे थे।

तीसरे दिन के दूसरे सत्र में भारत ने 336 रनों के कुल योग पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। उस समय लग रहा था कि भारत मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर 350 रन के पार भी नहीं जा सकेगा लेकिन भज्जी ने इस काम को अंजाम देकर भारत को बढ़त भी दिला दी। हरभजन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 96 और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने भी 74 रनों की पारी खेली।

मेहमान टीम की ओर कप्तान विटोरी ने सर्वाधित पांच विकेट झटके। उनके अलावा टिम साउदी ने तीन विकेट अपने नाम किए। क्रिस मार्टिन को लक्ष्मण के रूप में एक बड़ी सफलता मिली। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Monday, November 15, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+