गॉल टेस्ट : गेल का नाबाद दोहरा शतक
क्रिस गेल (नाबाद 219) और शिवनाराण चंद्रपॉल (15) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल और एड्रियन बाराथ की सलामी जोड़ी ने 110 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी।
एड्रियन बाराथ ने (50) जबकि डेरेन बावो ने (58) रनों की पारी खेली।
क्रिस गेल अपनी नाबाद दोहरे शतकीय पारी के दौरान कुल 247 गेंदों का सामना कर अब तक 26 चौके और आठ छक्के जड़ चुके हैं।
एड्रियन बाराथ ने गेल का बखूबी साथ देते हुए अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 86 गेंदों का सामना कर 8 चौके उड़ाए। उन्हें स्पिन गेंदबाज सूरज रनदीव ने महेला जयवर्धने के हाथों कैच करवाया।
डेरेन ब्रावो ने अपने 58 रनों के दौरान कुल 159 गेंदों का सामना किया जिसमें छह चौके शामिल थे।
श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज अजंता मेंडिस और सूरज रनदीव ने एक-एक विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications