एशियाड-2010 (तैराकी) : वीरधवल फाइनल में, दूसरों ने किया निराश

By Staff
क्वांगचो। चीन के शहर क्वांगचो में जारी 16वें एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय तैराक वीरधवल खड़े ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है लेकिन दूसरे तैराकों ने निराश किया है।वीरधवल ने 22.98 सेकंड में 50 मीटर की दूरी नापकर हीट में तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल में वह दूसरी लेन से अपनी शुरुआत करेंगे।

19 वर्षीय वीरधवल ने हीट में पहले स्थान पर रहे चीन के तैराक वू झी लू से 0.54 सेकेंड अधिक समय लिया। वू ने यह दूरी 22.44 सेकेंड में नापी।वीरधवल देश के सबसे अच्छे तैराक हैं और फिलहाल वह 50, 100, 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में राष्ट्रीय चैम्पियन हैं।50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के एक अन्य दावेदार अर्जुन जयप्रकाश ने 24.34 सेकेंड में अपना हीट पूरा किया लेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में संदीप सेजवाल ने 1 मिनट 03.67 सेकेंड में अपने हीट में तीसरा स्थान हासिल किया लेकिन इसके बावजूद वह फाइनल में स्थान नहीं बना सके।इसी तरह, 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रेहान पोंचा और रोहित राजेंद्र को निराशा हाथ लगी। रेहान जहां हीट में सातवें स्थान पर रहे वहीं राजेंद्र को छठा स्थान प्राप्त हुआ।

Story first published: Monday, November 15, 2010, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+