थाईलैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय पुरुष टीम को सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे से 1-2 से हार मिली।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर रविवार को ही कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया था।
भारतीय टीम में राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव देवबर्मन, सनम सिंह, विष्णु वर्धन और करण रस्तोगी शामिल हैं।
भारत के लिए सोमदेव ने एकमात्र मैच जीता। सोमदेव ने टी चेन को 6-2, 7-6 (4) से पराजित किया लेकिन इसके बाद दूसरे एकल मुकाबले में सनम को सुंग हुआ यांग के खिलाफ 7-6(3), 2-6, 6-7 (5) से हार मिली।
इसके बाद सोमदेव और सनम ने युगल मुकाबला खेला लेकिन उन्हें हार मिली। यांग और चू हुआन यी की जोड़ी ने सोमदेव और सनम को 6-4, 7-6 (1) से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।