Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : चौथे दिन की झलकियां

दूसरी बार सलामी जोड़ी व दसवें नंबर के बल्लेबाज ने निभाई शतकीय साझेदारी : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में कुल 472 रन बनाए जिसमें सलामी जोड़ी ने 160 और दसवें विकेट की जोड़ी ने 105 रनों की साझेदारी की।

टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरा मौका है जब एक पारी के दौरान यह कारनामे हुए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से 1972-73 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए ग्लेन टर्नर और रोडनी रेडमंड की जोड़ी ने 159 रन बनाए थे जबकि दसवें विकेट के लिए ब्रायन हास्टिंग और रिचर्ड कोलिंग ने 151 रन जोड़े थे।

लंबे समय बाद कीवी सलामी बल्लेबाजों ने निभाई शतकीय साझेदारी : कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम और टिम मैशिंटोश ने पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से जून 2004 में स्टीफन फ्लेमिंग और मार्क रिचर्डसन ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 163 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

विटोरी ने 19 बार पारी में पांच विकेट झटके : न्यूजीलैंड टीम के वर्तमान कप्तान डेनियल विटोरी ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 135 रन खर्च कर कुल 5 विकेट झटके।

विटोरी टेस्ट मैच के एक पारी में 19 बार जबकि भारत के खिलाफ दूसरी बार पांच विकेट झटकने में कामयाब हुए हैं।

विटोरी औसत में अव्वल : इस वर्ष स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी पांच टेस्ट मैचों में 35.69 की औसत गेंदबाजी से 23 विकेट झटक चुके हैं जो न्यूजीलैंड की ओर से किसी भी गेंदबाज के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

3,000 रन पूरा करने वाले 11वें खिलाड़ी बने मैक्कलम : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम ने नाबाद शतक जड़ अपने टेस्ट करियर के 3, 000 या इससे अधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड की ओर से 11वें खिलाड़ी बने।

हरभजन का हरफनमौला प्रदर्शन : हरभजन सिंह ने अपने टेस्ट करियर में हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाऊ एक नाबाद शतक और 76 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

इससे पहले इस तरह का हरफनमौला प्रदर्शन भारत के वीनू मांकड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1955-56 में चेन्नई टेस्ट के दौरान 231 रनों की पारी खेली थी और 65 रन खर्च कर चार सफलताएं अर्जित की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 15, 2010, 22:25 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+