क्वांगचो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। एशियाई खेलों में मंगलवार को जूडो स्पर्धा में तोम्बी देवी और नवाजोत चाना की हार के साथ ही भारत का अभियान खत्म हो गया।
विश्व कप में कांस्य जीतने वाली तोम्बी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के 48 किलाग्राम वर्ग में चीन की जुंग येओन चुंग के खिलाफ एक अंक भी हासिल नहीं कर सकीं। उन्हें चुंग ने शून्य के मुकाबले 110 अंको से पराजित किया।
इसी तरह नवजोत भी 60 किलोग्राम वर्ग में बुरी तरह पराजित हो गए। नवजोत को उज्बेकिस्तान के रिशेद सोबिरोव ने महज तीन मिनटों में 120/0 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।