हैदराबाद टेस्ट : भोजनकाल तक न्यूजीलैंड के 339 रन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाते हुए 115 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। पांचवें दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर साबित हुए। मैक्लम के शानदार खेल का असर रहा कि युवा बल्लेबाज विलियमसन ने भी मैदान पर जल्द ही पैर जमा लिए। इस बीच अपने टेस्ट करियर का दूसरा मैच खेल रहे विलियमसन ने अर्धतक पूरा किया। पहले टेस्ट में उन्होंने शतक लगाया था।
पहले सत्र में मैक्लम और विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनके शानदार खेल की बदौलत कीवी टीम भोजनकाल तक 217 रनों की बढ़त बना चुकी है। मैक्लम 171 और विलियमसन 66 रन बनाकर नाबाद हैं।
चौथे दिन कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस, मार्टिन गुपटिल, जेसी राइडर और रॉस टेलर के विकेट गंवाए। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 350 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 472 रन बनाने में सफल रही। इसमें हरभजन सिंह के नाबाद 111 रन शामिल हैं। श्रृंखला में हरभजन का यह लगातार दूसरा शतक था। भज्जी ने अहमदाबाद टेस्ट की दूसरी पारी में 115 रन बनाए थे।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications