एशियाड-2010 (हॉकी) : पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत (लीड-1)
भारत की ओर से ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने चार गोल किए जबकि तुषार खांडेकर ने दो गोल किए।
संदीप ने अपने सभी गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए किए। इसके अलावा राजपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह और धर्मवीर सिंह ने एक-एक गोल किया।
भारत ने दूसरे, 13वें, 22वें, 37वें, 39वें, 47वें, 63वें, 66वें और 69वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम को कुल सात पेनाल्टी कार्नर मिले, जिसमें से वह चार को गोल में बदलने में सफल रही।
2006 के दोहा एशियाई खेलों में पांचवां स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 7-0 से पराजित किया था। ग्रुप-बी के तीसरे मुकाबले में 20 नवम्बर को उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है।
हाल के दिनों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर बुरी तरह हावी रही है। उसने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पाकिस्तानी टीम को लगातार दो मौकों पर पराजित किया है।
ऐसे में पाकिस्तानी टीम पलटवार करने के इरादे के साथ चीन पहुंची है। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा है कि वह पिछली दो पराजयों का हिसाब चुकाने के लिए तैयार हैं और एशिया कप के दौरान उनकी टीम हर हाल में भारत को हराकर दिखाएगी।
एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications