पुरुषों की युगल स्पर्धा में जहां भारत के करण रस्तोगी और विष्णु वर्धन की जोड़ी पहले दौर का मैच जीतने में सफल रही वहीं महिलाओं के युगल वर्ग में रश्मि चक्रवर्ती और पूजाश्री वेंकटेश मैच हार गईं।
रस्तोगी और वर्धन ने पहले दौर में हांगकांग के चुक वेई जैक हूई और जियापेंग लाई की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर, पूजाश्री और रश्मि अपने पहले दौर के मुकाबले में जापान की मासाकी दोई और रोयोको फुदा के हाथों 3-6, 1-6 से हार गईं।
भारत ने पुरुषों की टीम स्पर्धा में एक कांस्य पदक जीता है। पुरुष टीम में सोमदेव देवबर्मन, सनम सिंह, करण रस्तोगी और वर्धन शामिल थे।
इसके अलावा महिलाओं की एकल स्पर्धा में भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सानिया मिर्जा बुधवार को ही अपना दूसरे दौर का मुकाबला खेलेंगी।
पहले दौर में बाई हासिल करने वाली सानिया का सामना मलेशिया की लादिया चेह और वियतनाम की थी तरांग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।