Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (भारोत्तोलन) : चंद्रकांत ने किया निराश (लीड-1)

चंद्रकांत ने कुल 309 किलोग्राम वजन उठाया जबकि चीन के योंग लू ने 376 किलोग्राम वजन उठाकर इस स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

लू ने स्नैच में 173 और क्लीन तथा जर्क में 203 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी ओर, चंद्रकांत ने स्नैच में 138 और क्लीन तथा जर्क में 171 किलोग्राम वजन ही उठा सके।

इस स्पर्धा का रजत उजबेकिस्तान के एम. चास्मेकोव ने जीता। चास्मेकोव ने कुल 372 किलोग्राम वजन के साथ रजत जीता जबकि दक्षिण कोरिया के क्वांग हून किम ने 369 किलोग्राम के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बुधवार को महिलाओं की 69 किलोग्राम स्पर्धा में भारत की मोनिका देवी अपनी चुनौती पेश करेंगी। मोनिका ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 17, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+