एशियाड-2010 (तैराकी) : हीट जीतने के बावजूद फाइनल से चूके वीरधवल (लीड-1)
वीरधवल को बुधवार को आयोजित तीसरी हीट में कामयाबी मिली। उन्होंने 51.25 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया लेकिन यह समय उन्हें फाइनल में स्थान दिलाने के लिए नाकाफी था।
भारत के एक अन्य तैराक अरॉन एग्नेल डिसूजा 52.71 सेकेंड के साथ तीसरी हीट में दूसरे स्थान पर रहे। इस समय के साथ डिसूजा को भी फाइनल में जगह नहीं मिली।
वीरधवल ने मंगलवार को 50 मीटर बटरफ्लाई वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। भारत को 24 वर्ष बाद पहली बार तैराकी में पदक जीतने का मौका मिला।
इससे पहले एशियाई खेलों में देश के लिए खजान सिंह ने 1986 के सियोल एशियाई खेलों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
खड़े को अब 200 और 400 मीटर बटरफ्लाई तथा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करनी है। खड़े 50, 100, 200 और 400 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में राष्ट्रीय चैम्पियन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications