Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (वूशु) : फाइनल में हारीं संध्या रानी, जीता रजत (लीड-1)

60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर 27 वर्षीया संध्या ने मंगलवार को ही पदक पक्का कर लिया था लेकिन वह अपने इस प्रयास को स्वर्ण में तब्दील नहीं कर सकीं।

संध्या को फाइनल मुकाबले में ईरान की खादीजेह आजादपोर ने कड़े मुकाबले के बाद 2-0 से पराजित किया। संध्या ने सेमीफाइनल में लाओस की पालोए बेरखम्म को 2-0 से पराजित किया था।

भारत को वूशु सैशू स्पर्धा में दूसरा पदक प्राप्त हुआ है। मंगलवार को एम. विमोलजीत सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता था।

संध्या के इस प्रयास की बदौलत भारत के कुल पदकों की संख्या 13 हो गई है। इसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य शामिल हैं। पंकज आडवाणी ने सोमवार को बिलियर्ड्स में एकमात्र स्वर्ण जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 17, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+