Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गॉल टेस्ट : श्रीलंका ने 3 विकेट पर 165 रन बनाए

खेल रोके जाने तक पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (51) और थिलन समरवीरा (11) रन बनाकर नाबाद लौटे। जयवर्धने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 91 गेंदों में पांच चौके लगाए हैं।

कप्तान कुमार संगकारा ने 73 रनों की कप्तानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 102 गेंदों का सामना कर 11 चौके जड़े। संगकारा को ड्वेन ब्रावो ने बोल्ड किया।

संगकारा ने थरंगा परानाविताना के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 और जयवर्धने के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े।

सलामी बल्लेबाज परानाविताना (10) रन बनाकर केमार रोच को अपना विकेट दे बैठे। उन्होंने 53 गेंदों का सामना किया जिसमें दो चौके शामिल थे।

वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज केमार रोच, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी नौ विकेट पर 580 रन बनाकर घोषित की थी जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का तिहरा शतक (333) भी शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 17, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+