बल्लेबाज हो की टीम में करीब दो साल के बाद वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे और पिछले चैम्पियन लीग ट्वंटी-20 में उम्दा प्रदर्शन करने पर टीम में जगह दी है। जबकि चोट की वजह से बांग्लादेश दौरे से दूर रहे हरफनमौला खिलाड़ी स्टाइरिश ने टीम में वापसी की है।
इसके अलावा बांग्लादेश श्रृंखला से बाहर रहने वाले बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। न्यूजीलैंड बांग्लादेश के खिलाफ चारों मैच हार गया था। वहीं गेंदबाज हामिश बेनेट और बल्लेबाज शनान स्टीवर्ट को टीम से बाहर रखा गया है।
न्यूलीलैंड के चयनकर्ता मार्क ग्रेटबैच ने कहा, "चोट से उबरने पर हम स्कॉट स्टाइरिश का स्वागत करते हैं। हामिश बेनेट और शनान स्टीवर्ट को चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें इस टीम पर पूरा विश्वास है। इस टीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड टीम भारत के साथ सकारात्मक खेल दिखाएगी। दोनों देशों के बीच रोमांचक एक दिवसीय मैच होंगे।"
न्यूजीलैंड टीम : डेनियल विटोरी (कप्तान), ग्रांट इलियट, मार्टिन गुप्टिल, गैरेथ हापकिंस, जेमी हो, ब्रेंडन मैकुलम, नाथन मैकुलम, एंडी मैकै, काइल मिल्स, जेसी राइडर, टिम सौथी, स्कॉट स्टाइरिश, रॉस टेलर, डेरिल टफी, केन विलियमसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।