Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010 (गोल्फ) : राशिद से उम्मीद बरकरार

फाल्दो एशियाई श्रृंखला के पूर्व विजेता 19 वर्षीय खान प्रतिस्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व वह पहले दौर में सफल रहे और एक पदक की उम्मीद बरकरार रखी है।

इस दौरान दक्षिण कोरिया के किम मेन वी पहले स्थान पर रहे जबकि 16 वर्षीय फिलिप मिग्यूल लुइस तबूरेना दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।

गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह वर्ष 1982 और शिव कपूर ने वर्ष 2002 के एशियाई खेलों में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं भारतीय गोल्फ टीम 1982 में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालने में सफल रही थी। इसके अलावा गगनजीत भुल्लर, अनिर्बन लाहिरी, चिराग कुमार और जोसेफ चकोला की टीम वर्ष 2006 में दोहा एशियाई खेलों में दूसरे स्थान पर रही थी।

राशिद ने कहा, "आज (गुरुवार) हमने पूरे विश्वास के साथ खेला। हमने जितने भी बॉल मारे वे सही जगह पर गए। कल एक बैठक की गई थी जिसमें हम सभी ने एक दूसरे को सलाह दी थी। इसका फायदा खेल में देखने को मिला।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 18, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+