पहला रजत लाइटवेट मेन्स-4 वर्ग में लोकेश कुमार, मनजीत सिंह, राजेश यादव और सतीश जोशी ने जीता। लेन-4 से शुरुआत करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जापन ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता। हांगकांग की टीम को इस स्पर्धा का कांस्य प्राप्त हुआ।
दूसरा रजत मेन्स-4 वर्ग में मिला। अनिल कुमार, साजी थॉमस, रंजीत सिंह और जेलिन कृष्णन ने इस वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग का स्वर्ण चीन को मिला। कांस्य उजबेकिस्तान ने जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।