सानिया ने गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग की विंग वेनीस चांग को 6-1, 6-0 से पराजित किया। सानिया ने यह मैच 50 मिनट में अपने नाम किया।
अगले दौर में सानिया की भिड़ंत चीन की खिलाड़ी शुआई झांग से होगी। झांग ने अपने पहले दौर के मुकाबले में नेपाल की मल्लिका राणा को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।