गैरवरीय खिलाड़ी पूजाश्री को गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की खिलाड़ी चेन चांग ने 6-2, 6-2 से पराजित किया।
इससे पहले, भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा पहले दौर में आसान जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
सानिया ने गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग की विंग वेनीस चांग को 6-1, 6-0 से पराजित किया। सानिया ने यह मैच 50 मिनट में अपने नाम किया।
अगले दौर में सानिया की भिड़ंत चीन की खिलाड़ी शुआई झांग से होगी। झांग ने अपने पहले दौर के मुकाबले में नेपाल की मल्लिका राणा को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।