Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पश्चिमी आस्ट्रेलिया के लिए ट्वेंटी-20 लीग खेलेंगे गेल

गेल इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में पश्चिमी आस्ट्रेलिया की ओर से खेलेंगे। डब्ल्यूआईसीबी ने गेल को बिना संकोच किए पिछले महीने ही इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया था।

वेस्टइंडीज टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले गेल पिछले सत्र पश्चिमी आस्ट्रेलिया से करार किया था। उस दौरान वह दो मैच खेलकर चोटिल होने के कारण बाकी के मैचों से बाहर हो गए थे।

बिग बैश टूर्नामेंट 30 दिसम्बर से 5 जनवरी, 2011 तक खेला जाएगा जबकि कैरेबियन ट्वेंटी-20 मैच जनवरी में खेले जाएंगे। गेल को कैरेबियन लीग में अपनी घरेलू टीम जमैका के लिए खेलना था लेकिन व्यक्तिगत हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आस्ट्रेलियाई लीग में खेलना उचित समझा।

गेल ने व्यक्तिगत हितों को ही ध्यान में रखकर बीते महीने डब्ल्यूआईसीबी के केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किया था। जमैका क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के अध्यक्ष पॉल कैम्पबेल ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि गेल अपनी सेवाएं अपनी घरेलू टीम को नहीं दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, November 19, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+