Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 : आठवें दिन मिले 3 पदक, हॉकी में मिली जीत (लीड-1)

इसके अलावा पुरुष हॉकी, महिला एकल टेनिस और मुक्केबाजी में भारत को जीत मिली। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह पुरुषों के 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम एक कांस्य पदक सुरक्षित करने में सफल रहे।

भारत को स्नूकर में और स्क्वॉश में कांस्य जबकि गोल्फ की पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त हुआ।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं।

सानिया ने थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तामारिने तानासुगार्न को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

विश्व की 166वीं वरीयता प्राप्त सानिया ने इस मैच को एक घंटे तथा 27 मिनट में जीता।

सेमीफाइनल में सानिया का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी अकगुल अमानमुरादोवा से होगा।

इससे पहले सानिया 2006 में दोहा एशियाई खेलों में महिला एकल मुकाबले में रजत पदक जीत चुकी हैं।

स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को पुरुष हॉकी मुकाबले में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत की ओर से तीसरा गोल धरमवीर सिंह ने किया जबकि पाकिस्तान की ओर से रेहान बट्ट और शकील अब्बासी ने एक-एक गोल दागे।

मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी।

संदीप ने तीसरे और 48वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की जबकि धरमवीर सिंह ने 16वें मिनट में गोल दाग बढ़त को और मजूबत कर दिया।

पाकिस्तान की ओर से अनुभवी स्ट्राइकर रेहान बट्ट चौथे जबकि शकील अब्बासी ने 43वें मिनट में गोल किए।

मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी।

भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर विराजमान है। पाकिस्तान और जापान तीन मैचों में छह-छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को जापान से होगा।

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को इस वर्ष चौथी बार मात दी है। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, आईएचएफ हॉकी विश्वकप और हाल में नई दिल्ली में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में हरा चुकी है।

भारत क्वांगचो एशियाई खेलों में इससे पहले हांगकांग को 7-0 और बांग्लादेश को 9-0 से हरा चुका है।

आदित्य मेहता स्नूकर के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए हालांकि उनकी बदौलत भारत को एक कांस्य पदक जरूर मिला।

सेमीफाइनल मुकाबले में आदित्य को हांगकांग के खिलाड़ी चुन मार्को फू का के हाथों 20-62, 7-60, 68-55, 15-59, 21-71 से हार का सामना करना पड़ा।

आदित्य के इस कांस्य के साथ ही बिलियर्डस में भारत के कुल चार पदक हो गए हैं जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। बिलियर्ड्स में पंकज आडवाणी ने भारत को स्वर्ण दिलाया था।

विश्व के नंबर एक मुक्केबाज विजेंद्र सिंह 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर एक कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

विजेंद्र ने सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया के दियोजिन चो को 13-2 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में अमनदीप सिंह ने 49 किलोग्राम फ्लाइवेट वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम को हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 20, 2010, 18:25 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+