Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला (लीड-1)

नागपुर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

नागपुर में बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। इस वजह से विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान गीला हो गया था जिससे मैच समय पर आरम्भ नहीं हो सका। मैदान के सूख जाने के बाद अम्पायरों ने खेल शुरू कराने का निर्णय लिया।

इस मैच में भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जहीर खान की जगह ईशांत शर्मा खेल रहे हैं। जहीर अनफिट होने की वजह से टीम से बाहर हैं। टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "मैं अब टॉस हारने का आदी हो चुका है। यहां टॉस हारना बेहतर हो सकता है क्योंकि पिच में अभी नमी है जिसका फायदा हम उठा सकते हैं।"

गौरतलब है कि श्रृंखला के पिछले दोनों मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 20, 2010, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+