राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव ने रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के झी. झियांग को एक घंटे 51 मिनट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोमदेव एशियाई खेलों में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।
सेमीफाइनल में सोमदेव का सामना जापान के तातसुमा इतो से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इतो ने रविवार को खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को दानाई उदोमचोक को 6-4, 6-1 से हराया।
एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में रस्तोगी को हालांकि उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मुकाबला 2-6, 6-4, 5-7 से हार गए। यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट तक चला।
रविवार को सानिया मिर्जा अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी जबकि पुरुषों के युगल सेमीफाइनल में सोमदेव और सनम सिंह अपनी चुनौती पेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।