नागपुर टेस्ट: भारत के 2 विकेट गिरे (लीड-2)
भारत ने 199 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। वीरेंद्र सहवाग 73 गेंदो पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर डेनियल विटोरी के शिकार बने जबकि गौतम गंभीर को टिम साउदी ने आउट किया। गंभीर ने 127 गेदों पर 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। गंभीर का विकेट 192 रन के कुल योग पर गिरा।
अपने ससुराल में खेल रहे राहुल द्रविड़ ने 66 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। पहली पारी की तुलना में भारत को छह रनों की बढ़त मिल चुकी है।
इससे पहले, कीवी टीम की पहली पारी 193 रन पर सिमट गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कीवी पारी को समेटने में कोई देरी नहीं की।
न्यूजीलैंड की ओर से जेसी राइडर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। उनके अलावा ब्रैंडन मैक्लम 40 और टिम साउदी ने 38 रनों का योगदान दिया। खेल के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली कीवी टीम के 53 रन के कुल स्कोर पर शीर्ष पांच बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए थे।
भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। ईशांत को इस मैच में चोटिल जहीर खान की जगह मौका दिया गया है। उनके अलावा प्रज्ञान ओझा ने तीन और शांताकुमारन श्रीसंत ने दो विकेट लिए। हरभजन सिंह के नाम एक विकेट दर्ज हुआ।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करने पर टिकी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications