श्रीलंकाई टेस्ट टीम में कुलशेकरा की वापसी, एरंगा नया चेहरा
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 23 नवंबर से खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो और सुरंगा लकमल टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।
कुलशेकरा ने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ मुम्बई में दिसम्बर 2009 में खेला था। 24 वर्षीय एरंगा दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। एरंगा ने अबतक खेले 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 34 विकेट झटके हैं।
श्रीलंका टीम के मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा ने कहा, "टीम के मुख्य तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। श्रीलंका के लिए यह अच्छा मौका है कि वह इस दौरान तेज गेंदबाजों की खोज करे जो टेस्ट मैचों में नई गेंद के साथ गेंदबाजी कर सके।"
टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा (कप्तान), महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा परानाविताना, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, प्रसन्ना जयवर्धने (विकेटकीपर), सूरज रनदीव, अजंता मेंडिस, नुवान कुलशेकरा, दिलहारा फर्नाडो, सुरंगा लकमल, रंगना हेराथ, थिलन कांदाम्बी, कुशल सिल्वा, शामिंदा एरंगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications