For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाड-2010 (टेनिस) : सानिया को कांस्य, सोमदेव के 2 पदक पक्के (लीड-1)

By Super

रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सनम और सोमदेव की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सूंग जेई चो और ह्वेन जून किम की जोड़ी को 6-3, 7-5 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा 18 मिनट चला।

सोम एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उनके नाम कम के कम एक कांस्य पदक पक्का हो गया है।

महिला एकल के सेमीफाइनल में सानिया को उजबेकिस्तान की अगकुल अमानमुरादोवा ने तीन सेटों तक चले मुकाबले के बाद 6-7, 6-3, 6-4 से पराजित किया। सानिया और अगकुल का मुकाबला एक घंटा 14 मिनट तक चला।

पुरुष युगल के फाइनल में सोमदेव और सनम का सामना चीन के एम. गांग और जेड. ली की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने रविवार को ही चीनी ताइपे के ची. येई और एच. ली की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।

कांस्य जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य करण रस्तोगी को हालांकि पुरुषों के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रस्तोगी को उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मुकाबला 2-6, 6-4, 5-7 से हार गए। यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट तक चला।

एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमदेव ने चीन के झी. झियांग को एक घंटे 51 मिनट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोमदेव एशियाई खेलों में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।

सेमीफाइनल में सोमदेव का सामना जापान के तातसुमा इतो से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इतो ने रविवार को खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को दानाई उदोमचोक को 6-4, 6-1 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+