बेंगलुरु, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के छह पदों के लिए चुनाव रविवार को संपन्न हो गया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ क्रमश: अध्यक्ष और साचिव पद के उम्मीदवार के रूप में शामिल हैं।
मतदान चिन्नास्वामी स्टेडियम की लॉबी में रविवार को एक बजे शुरू होकर शाम सात बजे तक चला।
केएससीए के कार्यकारी अधिकारी एम. पी. गणेश ने आईएएनएस को बताया, मतों की गिनती रात 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनाव नतीजे रात 10 बजे तक आने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।