नागपुर टेस्ट : चायकाल तक भारत को 317 रनों की बढ़त (लीड-2)
इस दौरान द्रविड़ ने अपने करियर का 31वां शतक जबकि धौनी ने 19वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठें विकेट के लिए अब तक 182 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
द्रविड़ ने शतकीय पारी में कुल 364 गेंदों का सामना कर 18 चौके लगाए हैं जबकि धौनी ने 137 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का जमाया है। इस श्रृंखला में द्रविड़ का यह दूसरा शतक है।
इससे पहले तीसरे दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने 50वें शतक से चूक गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए थे। उस वक्त सचिन 57 और राहुल 69 रन पर अविजित लौटे थे।
क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि सचिन अपने इस चहेते मैदान पर करियर का 50वां टेस्ट शतक जड़ेंगे लेकिन अपना पहला टेस्ट खेल रहे एंडी मैकॉय ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। मैकॉय की गेंद पर पेवेलियन लौटने से पहले सचिन ने 61 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का यह 59वां अर्धशतक है।
सचिन के आउट होने के बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण भी ज्यादा देर तक द्रविड़ का साथ नहीं दे सके और महज 12 रन बनाकर क्रिस मार्टिन का शिकार बन गए। उनके बाद सुरेश रैना भी पेवेलियन लौट गए। रैना ने महज तीन रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से अबतक कप्तान डेनियल विटोरी दो जबकि तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन, टिम साउदी, एंडी मैकॉय एक-एक विकेट झटक चुके हैं।
कीवी टीम की पहली पारी 193 रन पर सिमट गई थी जिसमें जेसी राइडर ने सर्वाधिक 59 जबकि ब्रैंडन मैक्कलम ने 40 रनों का योगदान दिया था।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जबकि दूसरा मुकाबला हैदराबाद में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications