सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सानिया और वर्धन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी चीनी ताइपे की वाई.जे. चांग और टी.एच. यांग की जोड़ी के हाथों हार गई। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 6-4, 1-6, 0-1 से हार गई।
टेनिस में भारत को दो पदक मिलना तय हो गया है। भारत के टेनिस स्टार सोमदेव देवबर्मन एकल और युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं।
सोमदेव ने सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के तात्सुमा इतो को 6-2, 0-6, 6-3 से पराजित किया।
फाइनल में सोमदेव की भिडं़त उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से होगी। इस्तोमिन ने सेमीफाइनल में जापान के ही गो सोएदा को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।