सेमीफाइनल में दीपिका को दक्षिण कोरिया की ओखी युन के खिलाफ 1-2 से हार मिली। शुरुआती दो सेट में हार मिलने के बाद दीपिका ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की थी लेकिन चौथे सेट में ओखी का अनुभव उन्हें जीत दिलाने में सहायक साबित हुआ।
अब दीपिका कांस्य पदक के लिए प्रयास करेंगी। इस मुकाबले में उनका सामना उत्तर कोरिया की उन सिल क्वोन से होगा।
दीपिका ने 1/16 इलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में इराक की रैंड अल्मासादानी को 5-1 से पराजित किया। इसके बाद दीपिका ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की इर्विना साफित्री को 7-3 से हराया।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दीपिका ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी तिंग तान को 6-4 से मात दी। दीपिका ने अक्टूबर में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
दूसरी ओर, रिमिल ने अपने पहले मुकाबले में ईरान की जेड. देगाजानाबनहवी को 4-0 से पराजित किया था लेकिन दूसरे मुकाबले में वह चीनी ताइपे की खिलाड़ी या तिंग तान से 2-6 के अंतर से हार गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।