माहिता ने 100 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 47 मिनट 51.71 सेकेंड में नापी जबकि पाना को यह दूरी नापने में दो घंटे 48 मिनट 41 सेकेंड का वक्त लगा।
चीनी ताइपे की मेई यू सियाओ ने दो घंटे 47 मिनट 46.12 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि इंडोनेशिया की सान्तिया कुसुसमा दो घंटे 47 मिनट 46.52 सेकेंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
साइकिलिंग स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। सोमवार को उसके पुरुष खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रेस में खराब प्रदर्शन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।