सोमवार को पिच सलाहकार एंडी एटकींसन ने निरीक्षण करने के बाद कहा, "विश्व क्रिकेट प्राधिकरण ने कोटला मैदान में मैच खेले जाने को लेकर जारी निलम्बन आदेश को रद्द करने का फैसला किया है। अब यह मैदान विश्वकप 2011 की मेजबानी कर सकता है।"
पिछले वर्ष दिसम्बर में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एकदिवसीय मैच में इस पिच को खेलने लायक नहीं बताकर मैच रद्द कर दिया गया था।
आईसीसी के महाप्रबंधक डेविड रिचडर्सन ने कहा, "हम इस स्थल को फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए उपयुक्त बताए जाने को लेकर खुश हैं। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम फिर से एक जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय मैचों के रूप में उपलब्ध रहेगा।"
आईसीसी ने हालांकि दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को एक जनवरी तक कोटला मैदान पर कोई घरेलू मैच नहीं कराने का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।