नागपुर टेस्ट : भारत पारी और 198 रन से जीता
मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 175 रनों पर समेट दी। मैच के तीसरे दिन भारत ने आठ विकेट पर 566 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित करके 373 रनों की बढ़त हासिल की थी। कीवी टीम ने पहली पारी में 193 रन बनाए थे।
तीसरे दिन के अपने स्कोर एक विकेट पर 24 रन से आगे खेलते हुए कीवी टीम के नौ बल्लेबाज 151 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए। भारत की ओर हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सुरैश रैना और प्रज्ञान ओझा को दो-दो सफलता मिली।
अहमदाबाद और हैदराबाद में खेले गए पिछले दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे थे। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 23, 2010, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications