Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट : चौथे दिन की झलकियां

न्यूजीलैंड पर भारत की सबसे बड़ी जीत :- टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एक पारी और 198 रनों से रौंदकर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को 1955-56 में चेन्नई में एक पारी और 109 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

टेस्ट मैचों में तीसरी बड़ी जीत :- भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 2007 में मीरपुर में एक पारी और 239 रनों से पराजित किया था जबकि आस्ट्रेलिया को कोलकाता में 1997-98 में एक पारी और 219 रनों से पटखनी दी थी।

टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की पांचवीं बड़ी हार :- पाकिस्तान ने इससे पहले कीवी टीम को लाहौर टेस्ट में 2001-02 में एक पारी और 324 रन रनों से हराया था।

हरभजन चौथे हरफनमौला खिलाड़ी बने :- तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 300 रन बनाने तथा 10 विकेट झटकने की फेहरिस्त में हरभजन चौथे हरफनमौला खिलाड़ी बने। इससे पहले सर गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज बनाम भारत, 1966-67), मुस्ताक अहमद (पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, 1972-73) और क्रिस केर्यन्स (न्यूजीलैंड बनाम आस्ट्रेलिया 1999-00) में यह कारनामा कर चुके हैं।

राहुल द्रविड़ को दसवीं बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार :- टेस्ट मैचों में द्रविड़ अबतक कुल 10 बार मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी बार। इससे पहले अहमदाबाद में 2003 में कीवी टीम के खिलाफ द्रविड़ यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

टिम साउदी ने पहली बार पार किया 30 का आंकड़ा :- न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम साउदी टेस्ट मैचों में पहली बार दोनों पारियों में 30 से अधिक रन बनाने में सफल हुए । उन्होंने पहली पारी में 38 जबकि दूसरी पारी में 31 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 23, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+