द. अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीत सकता है भारत : विटोरी
विटोरी ने कहा, " नागपुर में जिस प्रकार से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल हो सकता है। मुझे नहीं पता कि वह किस मैदान पर खेलेंगे। भारतीय टीम इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर है और वह विदेशी मैदानों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है।"
दूसरी ओर, टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार या जीत को लेकर कुछ नहीं कहा। धौनी ने इतना जरूर कहा कि उनकी टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी और अगर टीम को जीत मिलती है यह सम्मिलित प्रयास की बदौलत ही संभव हो सकता है।
धौनी ने कहा,"हम 2006-07 के दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना जरूरी होगा। हम इसके अलावा और कुछ नहीं सोच रहे हैं। अगर हमें वहां जीत मिलती है तो उसमें पूरी टीम का योगदान होगा। हमें अपनी मूल बातों पर ध्यान देना होगा।"
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications