Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले टेस्ट में खेलेंगे क्लार्क : पोंटिंग

क्लार्क इस समय पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। पोंटिंग ने कहा,"क्लार्क ने अभ्यास सत्र में भाग लिया और जमकर बल्लेबाजी की। हमें कल सुबह गुरुवार तक इंतजार करना होगा लेकिन वह आज अच्छा महसूस कर रहे थे।"

स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियान' के अनुसार पोंटिंग ने कहा, " हम क्लार्क के खेलने को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। उन्हें दो सप्ताह पहले पीठ में चोट की वजह से इंजेक्शन लेना पड़ा था। हमारे लिए यह श्रृंखला महत्वपूर्ण है।

इससे पहले मंगलवार को पोंटिंग ने कहा था कि क्लार्क के खेलने को लेकर अंतिम निर्णय मैच से पूर्व किया जाएगा। टीम में तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर की जगह पीटर सिडल को शामिल किया गया है। सिडल पीठ की समस्या के कारण जनवरी से टीम से बाहर थे। पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 25 नवंबर से खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+