महिला टीम की तरह पुरुष टीम भी बुधवार को अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई। पुरुषों को पाकिस्तान ने 2-0 से हराया जबकि महिलाओं को इसी अंतर से मलेशिया के खिलाफ हार मिली।
महिला वर्ग के पहले मैच में भारत की अनाका अलनाकामोनी को वी वर्न लोव के हाथों 2-11, 4-11, 6-11 से हार झेलनी पड़ी।
एक अन्य मुकाबले में शीर्ष भारतीय और विश्व की 37वीं वरीय खिलाड़ी विश्व की शीर्ष वरीय खिलाड़ी निकोल डेविड से 4-11, 2-11, 3-11 से हार गईं।
मलेशियाई टीम फाइनल में हांगकांग से भिड़ेगी। हांगकांग ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ सुचदे को फरहान महबूब के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह यह मैच 14-16, 12-10, 9-11, 5-11 के अंतर से हार गए।
इसके बाद भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सौरव घोषाल को आमिर एटलस खान के खिलाफ 13-15, 11-5, 5-11, 6-11 से हार मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*