बारिश के कारण मैदान का आउटफील्ड गीला था जिसकी वजह से टॉस नहीं हो सका। अम्पायर अमीष साहिबा और सी. के. नंदन ने मैदान का चार बार मुआयना किया लेकिन वह संतुष्ट नहीं दिखे और दोपहर पौने एक बजे पहले दिन के खेल को रद्द घोषित कर दिया।
इससे पहले दिल्ली ने बंगाल, तमिलनाडु और गुजरात से ड्रॉ खेलकर तीन मैचों में कुल 7 अंक अर्जित किए हैं।
इंडो-एशियान न्यूज सर्विस।