Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान और द. अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला ड्रॉ

दक्षिण अफ्रीका द्वारा जीत के लिए दिए गए 354 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने पांचवें दिन तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। कप्तान मिस्बाह उल हक (58) और अजहर अली (28) पर नाबाद लौटे। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफीज ने (34) जबकि तौफीक उमर ने (30) रनों का योगदान दिया।

मध्यक्रम के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को मैन ऑफ द मैच जबकि हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 584 रन बनाकर घोषित की थी, जिसमें डिविलियर्स के 278 और कैलिस के 105 रन भी शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 203 रनों पर घोषित कर दी थी।

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से बनाए गए 584 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में अजहर अली (90), मिस्बाह (77), असद शफीक (61), अर्ब्दुर रहमान (60) और तौफीक उमर के (43) की मदद से 434 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+