विश्व टूर फाइनल्स : फेडरर ने मरे को पराजित किया
दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने मरे को समूह बी के अपने दूसरे मैच में 6-4, 6-2 से हराया। फेडरर का अगला मुकाबला रॉबिन सोडरलिंग से गुरुवार को होगा।
सोडरलिंग ने अपने दूसरे मैच में स्पेन के डेविड फेरर को 7-5, 7-5 से पराजित किया।
फेडरर ने शानदार खेल दिखाया जबकि मरे उनके सामने असहाय नजर आए। पहले सेट में मरे ने कड़ी चुनौती पेश करनी चाही लेकिन स्विस खिलाड़ी के सामने वह नहीं टिक सके।
दूसरे सेट की शुरुआत में फेडरर ने मरे पर 4-0 की बढ़त बना ली थी। फेडरर ने यह मुकाबला एक घंटे 16 मिनट में जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 22:25 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications