भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 गेंदों पर105 रन बनाए। इससे पहले मुरली विजय और गौतम गम्भीर ने पारी को अच्छी शुरूआत दी। मुरली ने 32 गेंदों में 29 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके लगाए। गम्भीर ने छह चौकों की मदद से 38 गेंदों पर 38 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूती दी। वहीं कोहली ने 10 चौकों की मदद से शतक बनाया।