For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्ट्रॉस ने अपने साथियों को चेताया

By Staff

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक स्ट्रॉस ने कहा कि इंग्लैंड टीम ने अभी कुछ हासिल नहीं किया है, लिहाजा इंग्लिश खिलाड़ी को धरातल पर ही रहकर सोचना चाहिए। मेहमान कप्तान ने कहा कि यह श्रृंखला अभी पूरी तरह खुली हुई है, ऐसे में खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान लगाना चाहिए।

स्ट्रॉस ने कहा, "ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ कराना हमारी सफलता है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पांच मैचों की इस श्रृंखला में दोनों टीमें अभी भी 0-0 की बराबरी पर हैं। हमारा ध्यान अगले टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन पर होना चाहिए और इसके लिए हमें अपने पैर जमीन पर रखने होंगे। हमें नहीं भूलना चाहिए कि अब तक हमने कुछ हासिल नहीं किया है।"

स्ट्रॉस ने कहा कि एडिलेड टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल जानसन को बाहर किया जाना उनकी टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इससे साबित होता है कि ब्रिस्बेन के प्रदर्शन आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन खुश नहीं है। स्ट्रॉस के मुताबिक इंग्लैंड टीम के अंतिम-11 सदस्यों का नाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 2, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+