जहीर,रोहित की वापसी, रैना तथा श्रीसंत को आराम
जहीर को चोट के कारण पहले दो मुकाबलों में आराम दिया गया था। जहीर की गैरहाजिरी में श्रीसंत ने आक्रमण की कमान संभाली थी लेकिन अब उन्हें आराम दिया जा रहा है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने श्रृंखला के बाकी के मैचों में खराब लय में चल रहे रैना को भी आराम देने का फैसला किया है।
ऐसा माना जा रहा है कि रैना और श्रीसंत को टेस्ट मैचों की तैयारी करने के लिए निर्धारित समय से पहले दक्षिण अफ्रीका रवाना होना है।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने व्यक्तिगत तौर पर पहल करते हुए रैना को आराम देने की बात कही थी। दक्षिण अफ्रीका के साथ भारतीय टीम 16 दिसम्बर से तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट खेलेगी।
टीम में बने रहने के बावजूद मौका नहीं पाने वाले मध्यम गति के गेंदबाज आर. विनय कुमार की जगह मुम्बई के बल्लेबाज रोहित को चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने अंतिम एकदिवसीय मैच श्रीलंका में अगस्त में त्रिकोणीय श्रृंखला के अंतर्गत खेला था।
धौनी की जगह बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किए गए बंगाल के वृद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैचों के लिए शामिल किया गया है। साहा तीसरे मुकाबले में विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीसरे मुकाबले के लिए टीम : गौतम गम्भीर (कप्तान), मुरली विजय, विराट कोहली, युवराज सिंह, सौरव तिवारी, यूसुफ पठान, वृद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, रविंद्र जडेजा, आर. विनय कुमार।
चौथे और पांचवें मैचों के लिए टीम : गौतम गम्भीर (कप्तान), मुरली विजय, विराट कोहली, युवराज सिंह, सौरव तिवारी, यूसुफ पठान, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, जहीर खान, प्रवीण कुमार, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications