जानसन को हटाए जाने से नाराज हैं पोंटिंग
ऐसा माना जा रहा है कि यह पहला मौका है जब टीम के चयन को लेकर पोंटिंग की बात नहीं सुनी गई। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पोंटिग ने अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए नेथन हॉरित्ज के स्थान पर डेवियर डोर्थी को टीम में जगह दिलाई थी।
अब जबकि चयनकर्ताओं ने अपने मन की करते हुए जानसन को दूसरे टेस्ट के लिए चुनी गई 12 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है, पोंटिंग इसे लेकर खासे नाराज हैं।
पोंटिंग ने कहा, "चयनकर्ताओं ने अपने बूते जानसन को निकालने का फैसला किया है। यह फैसला तब लिया गया है जब हमने यह तय किया था कि दूसरे मैच के लिए हम अपने श्रेष्ठ गेंदबाजों को मैदान में उतारेंगे।"
जानसन की जगह डगलस बोलिंगर या रेयान हैरिस को अंतिम-11 में जगह मिल सकती है। जानसन ने बुधवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था। दूसरी ओर, बोलिंगर और रेयान हैरिस ने हिल्डिच और जेमी कॉक्स की देख-रेख में जमकर अभ्यास किया था। अंतिम-11 में शाािमल खिलाड़ियों के नामों की घोषणा शुक्रवार सुबह होगी।
उल्लेखनीय है कि ब्रिस्बेन टेस्ट में आस्ट्रेलिया के गेंदबाज दूसरी पारी में इंग्लैंड के केवल एक विकेट ही झटक सके और इंग्लैंड 517 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। ब्रिस्बेन में जानसन ने कुल 42 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 170 रन खर्च किए लेकिन उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications